फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU new covid hospital of 300 beds

300 बेड का होगा केजीएमयू का कोविड हॉस्पिटल

Wed, 26 Aug 2020 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
KGMU new covid hospital of 300 beds
300 बेड का होगा केजीएमयू का कोविड हॉस्पिटल
विज्ञापन

लिंब सेंटर में बन रहे कोविड हॉस्पिटल का अधिकारियों ने लिया जायजा
केजीएमयू के लिंब सेंटर में तैयार हो रहा कोविड हॉस्पिटल 300 बेड का होगा। मंगलवार को जिलाधिकारी ने केजीएमयू के अधिकारियों के साथ चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
केजीएमयू के लिंब सेंटर को पहले 200 बेड का बनाने की तैयारी थी। ‘अमर उजाला’ ने 17 अगस्त को माई सिटी पेज तीन पर ‘केजीएमयू कोविड हॉस्पिटल को 300 बेड करने का प्रस्ताव’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बताया था कि नवनिर्मित कोविड हॉस्पिटल में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मंगलवार को कोविड हॉस्पिटल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने प्रस्ताव मंजूर होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 300 बेड के इस अस्पताल में 40 वेंटिलेटर रहेंगे। पहले उन्होंने 22 अगस्त तक तैयार करने की डेडलाइन तय की थी। अब इसे 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पांच सितंबर तक इंस्टॉल करने के निर्देश
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अब्बास अली मेहंदी सहित अन्य अधिकारियों के साथ लिंब सेंटर का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पांच सितंबर तक एसी इंस्टॉल कर दिया जाए। उन्होंने जनरल वार्ड, आईसीयू, वीवीआईपी वार्ड सहित अन्य वार्डों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम ज्योत्सना यादव, प्रो. जेडी रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed