फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU: MBBS examinations will be held from January

केजीएमयू: जनवरी से होंगी एमबीबीएस की परीक्षाएं, मंजूरी को वीसी के पास भेजा प्रस्ताव

Fri, 04 Dec 2020 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
KGMU: MBBS examinations will be held from January
मेडिकल डिवाइस पार्क - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले चार माह से मेडिकल के छात्रों की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। अब केजीएमयू ने एमबीबीएस की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। केजीएमयू व उससे संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में परीक्षाएं जनवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रथम से लेकर अंतिम वर्ष तक की परीक्षाएं आयोजित होंगी। यह निर्णय गुरुवार को केजीएमयू डीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक मंजूरी के लिए इसका प्रस्ताव कुलपति के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


केजीएमयू अफसरों के मुताबिक शैक्षिक सत्र-2019 कम से कम चार माह पिछड़ गया है। सत्र बाधित न हो इसके लिए केजीएमयू प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। केजीएमयू और संबद्ध 14 कॉलेजों में एमबीबीएस के करीब 1500 छात्र हैं। इनकी परीक्षाओं का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं सामान्य दिनों में अगस्त में हो जाती हैं, लेकिन कोरोना की वजह से सत्र पिछड़ गया। अब जनवरी से फरवरी के मध्य प्रथम वर्ष (प्रोफेशनल) की परीक्षाएं होंगी। वहीं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से होंगी। जबकि द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल के बीच प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed