फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kgmu looking for security options for NEET UG counceling

नीट यूजी : केजीएमयू तलाश रहा सुरक्षित काउंसिलिंग के रास्ते

Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kgmu looking for security options for NEET UG counceling
केजीएमयू तलाश रहा काउंसिलिंग के नए रास्ते। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की काउंसिलिंग परिसर से बाहर या फिर कई स्थानों पर आयोजित करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश मेें इस वक्त संक्रमण के मामले काफी बढ़े हुए हैं। काउंसलिंग के दौरान परिसर के भीतर इतनी संख्या में लोगों को बुलाने से संक्रमण प्रसार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसलिए केजीएमयू सुरक्षित काउंसिलिंग के विकल्पों पर विचार कर रहा है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ओर से राज्यस्तर पर होने वाली काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। पहले चरण की काउंसिलिंग 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमितों का इलाज किया गया है। इस बार भी संक्रमितों का इलाज जारी है और कई डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी वायरस के चपेट में आ रहे हैं।
नीट यूजी काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के साथ ही उनके अभिभावक भी कैंपस में जमा होते हैं। इससे परिसर में भीड़ हो जाती है। इस बार संक्रमण के प्रसार और परिसर में संक्रमितों का इलाज होने से केजीएमयू प्रशासन सुरक्षा के अन्य विकल्पोें पर भी विचार कर रहा है।
काउंसिलिंग में देरी न हो इसके लिए एमसीसी ने शनिवार और रविवार समेत अन्य राजपत्रित अवकाश पर भी काउंसिलिंग जारी रखने का निर्देश दिया है।
जाहिर है कि ऐसे में केजीएमयू के पास काउंसिलिंग को कई दिन में बांटना संभव नहीं होगा। इसके बजाय उसे काउंसिलिंग स्थल को विस्तृत करना होगा, जिससे कि संक्रमण प्रसार की आशंका से बचा जा सके।
पहले चरण के बाद सात फरवरी तक लेना होगा दाखिला
नीट यूजी की काउंसिलिंग चार चरण में होनी है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को सात फरवरी तक दाखिला देना होगा। 15 फरवरी से मेडिकल काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू होगा जो 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 24 फरवरी तक रिपोर्ट करना होगा। दो चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात मार्च से लेकर 10 मार्च तक मॉपअप राउंड चलेगा। इसमें 15 मार्च तक दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद सीट खाली रहने पर 16 मार्च को चौथे चरण की शुरुआत होगी। इसमें 20 मार्च तक दाखिला दिया जाएगा।

दाखिले के साथ ही स्टूडेंट और अभिभावकों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए काउंसिलिंग के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हमारा प्रयास संक्रमण से बचाते हुए काउंसिलिंग करने की है।
- ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी, कुलपति केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed