फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kgmu is not giving information about vacant beds

संसाधन हैं नहीं, कैसे दें खाली बेड की ऑनलाइन सूचना

Mon, 15 Aug 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kgmu is not giving information about vacant beds
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध कराने की राह में संसाधनों की कमी का रोना रोया जा रहा है। इस समय यह जानकारी स्क्रीन पर दी जा रही है, जिसे वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कराने की योजना है। इससे लोगों को घर बैठे ही विभागों में खाली बेड की सूचना मिल जाएगी। अभी इसके लिए मरीजों को ट्रॉमा सेंटर आना पड़ता है और बेड खाली न होने पर परेशान होना पड़ता है। कई बार मरीजों की जान पर भी बन आती है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में विभिन्न विभागों के करीब 400 बेड हैं। प्रदेशभर से यहां रोजाना 200-300 मरीज आते हैं। बेड की उपलब्धता के आधार पर इनमें से भर्ती किए जाते हैं, लेकिन कई बार बेड खाली न होने पर इन्हें वापस कर दिया जाता है। वहीं, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर या कर्मचारियों के बेड खाली न होेने की बात कहकर मरीजों को लौटाने की शिकायतों को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में स्क्रीन लगाकर उपलब्ध बेड की संख्या प्रदर्शित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसे हर आठ घंटे में अपडेट किया जाता है। समस्या यह है कि खाली बेड की सूचना ट्रॉमा आने पर ही पता चल पाती है। इसे वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है, पर इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

कंप्यूटर सिस्टम, ऑपरेटर की कमी से अटकी योजना
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संदीप तिवारी के अनुसार हर वार्ड में खाली बेड का ब्योरा अपडेट करने की जिम्मेदारी रेजीडेंट पर डालना सही नहीं होगा। मरीज के एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट होने पर उसका ब्योरा तुरंत अपडेट होना जरूरी है। ऐसा न होने पर बेड की सही सूचना नहीं मिल पाएगी। इसके लिए हर वार्ड में एक-एक कंप्यूटर सिस्टम और सूचना अपलोड करने के लिए 24 घंटे ऑपरेटर चाहिए। इसके बिना यह प्रणाली काम नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में है मोबाइल एप की व्यवस्था
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एक से दूसरे विभाग में मरीज शिफ्ट करने के लिए मोबाइल एप की व्यवस्था शुरू हुई है। इसमें एप पर मरीज का ब्योरा अपलोड कर दिया जाता है। इससे तुरंत सूचना अपडेट हो जाती है और भागदौड़ बचती है। ट्रॉमा सेंटर में इसी तर्ज पर काम किया जा सकता है।

आईटी सेल के साथ की गई है बैठक
ट्रॉमा सेंटर में ई-हॉस्पिटल की सुविधा के तहत खाली बेडों की संख्या स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही है। इसे ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आईटी सेल के साथ बैठक की गई है। इसके लिए कुछ अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी। इस पर विचार किया जा रहा है। व्यवस्था होने पर यह प्रणाली व्यवहार में आ जाएगी।
- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed