फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU employee accused doctor of indecency To avoid action in lucknow and lodged complaint

UP News: कार्रवाई से बचने के लिए डॉक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, दर्ज करा दी थी शिकायत

Wed, 22 Jan 2025 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

लखनऊ में कार्रवाई से बचने के लिए कर्मी ने डॉक्टर पर ही अभद्रता का आरोप लगा दिया। यही नहीं 14 जनवरी को शिकायत दर्ज करा दी थी। 

विज्ञापन
KGMU employee accused doctor of indecency To avoid action in lucknow and lodged complaint
docter demo - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में डॉक्टर पर आरोप लगाने वाला कर्मचारी खुद ही फंस गया है। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक कर्मचारी के खिलाफ डॉक्टर ने 14 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारी ने उल्टा डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी को पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


केजीएमयू मीडिया सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो.केके सिंह के मुताबिक क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में तैनात कर्मचारी नीरज सिंह के खिलाफ वहीं के डॉक्टर ने 14 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। नीरज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर के साथ अभद्रता की थी। इसको लेकर संस्थान में जांच चल रही थी। 

विज्ञापन

अनुशासनात्मक कार्रवाई भी जा रही

इस बीच कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारी ने 21 जनवरी को डॉक्टर पर भगवान की मूर्ति गिराने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पत्र वायरल किया। इससे संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसको देखते हुए अब कर्मचारी का दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed