फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU cuts teachers' summer vacation

Lucknow News: केजीएमयू ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश काटे

Mon, 08 Jun 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
KGMU cuts teachers' summer vacation
केजीएमयू
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने शिक्षकों की द्वितीय चरण की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कटौती की है। यह फैसला 13 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों के मद्देनजर लिया गया है। शिक्षकों को 11 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर उपस्थित होना होगा। केजीएमयू प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक्स प्रो. वीरेंद्र अतम ने बताया शिक्षकों के लिए द्वितीय चरण का अवकाश 16 जून से 15 जुलाई तक निर्धारित था। अब यह अवकाश 11 जुलाई से प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया गया है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। इसके सुचारु संचालन के लिए यह कदम उठाया गया है। जिन शिक्षकों ने छुट्टियां ली हैं, उन्हें 11 जुलाई को ड्यूटी पर लौटना होगा। शिक्षकों को दीक्षांत समारोह से संबंधित कार्यों का निर्वहन करना होगा। कटौती की गई छुट्टियों के बदले ये अवकाश आगे शीतकालीन में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed