फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya said BJP will win all 80 seats of UP

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: 100 में 75 फीसदी वोट बीजेपी का, बचे 25 में सारी पार्टियां आपस में बांट लें

Mon, 25 Sep 2023 07:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Sep 2023 07:29 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव में एक युद्ध बूथ पर, तो दूसरा युद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होता है। पार्टी को दोनों युद्ध जीतने हैं। 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said BJP will win all 80 seats of UP
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा है, शेष 25 में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन


कार्यशाला को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव में एक युद्ध बूथ पर, तो दूसरा युद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होता है। पार्टी को दोनों युद्ध जीतने हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हर दुष्प्रचार का, हर हमले का संस्कारित भाषा में करारा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत वोट के लक्ष्य से ही पार्टी लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को सर्वव्यापी बनाने के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष का पूरा जोर अफवाहें फैलाने पर रहेगा। ऐसे में सोशल मीडिया के योद्धाओं की जिम्मेदारी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया के पास कोई एजेंडा नहीं
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का न तो कोई दृष्टिकोण है न ही कोई एजेंडा है। उन्हें केवल अपने परिवार व लूट का पैसा बचाने की चिंता है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सोशल मीडिया कार्यशालाएं क्षेत्र, जिला एवं मंडल स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बूथ स्तर पर पिछड़ा वर्ग का नेतृत्व विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed