{"_id":"5b8c2d3642c79252c6583e8f","slug":"keshav-prasad-maurya-comment-on-sp-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दल कर रहे लूट, ठगी, भ्रष्टाचार का गठबंधन : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी दल कर रहे लूट, ठगी, भ्रष्टाचार का गठबंधन : केशव मौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कांग्रेस व सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन को लूट, ठगी और भ्रष्टाचार का गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलालों व भ्रष्टाचारियों की दुकानों में ताला डलवा दिया है, इसलिए उन्हें हटाने के लिए ये षड्यंत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौर्य लोक निर्माण भवन के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक प्रतिनिधि बैठक के क्रम में साहू-राठौर समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तेली-राठौर समाज से कहा कि वे मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा, पीएम मोदी ने इंडिया व भारत के अंतर को कम किया। देश में 5 करोड़ माताओं को गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई। गरीबों को आवास, बिजली उपलब्ध कराई। गांवों को खुले से शौच से मुक्त करने का अभियान चल रहा है। 60 सालों में बैंकों का 18 लाख करोड़ रुपया ही एनपीए हुआ, जबकि यूपीए के 4 साल के शासन में 34 लाख करोड़ रुपया बैंकों का फंसा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद रामनरायन साहू ने कहा कि तेली समाज का 99 प्रतिशत वोट हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पिछडे़ वर्ग में तेली समाज की महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में परचम लहराए हुए हैं।
फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर ने कहा कि 2019 में मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने में यह समाज पहली पंक्ति में खड़ा मिलेगा। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह प्रभारी ब्रज बहादुर, बाबूराम निषाद, विधायक संगम लाल गुप्ता, रवींद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।