फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav maurya attacks on sp and bsp

यूपी बीजेपी अध्यक्ष बोले, यहां एक पार्टी परिवारवादी और एक जातिवादी

Tue, 12 Apr 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya attacks on sp and bsp
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

सिर्फ उत्तम प्रदेश का नारा देने से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश नहीं हो जाएगा। यहां ऐसी सरकार की जरूरत है जो वाकई प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए, कहना बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य का।

विज्ञापन


लखनऊ में एक प्रेसवार्ता के दौरान मौर्य न कहा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है। मैं 265 से ज्यादा सीटों के लक्ष्य को पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लगना चाहूंगा।
विज्ञापन


मौर्य ने सपा और बसपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में एक पार्टी परिवारवादी है और एक जातिवादी। बसपा में आपने भ्रष्टाचार देखा और सपा में अत्याचार और विफलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष ने सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और जनता असुरक्षित है। 

चपरासी भर्ती पर किया कटाक्ष

keshav maurya attacks on sp and bsp
सपा-बसपा पर करारा हमला - फोटो : amar ujala

बेरोजगारी का ये हाल है कि चपरासी के 368 पदों के लिए 23 लाख अ‌भ्यर्थियो ने आवेदन कर दिया। लोक सेवा आयोग में जबरदस्त भ्रष्टाचार है, जिसके आंदोलन का हिस्सा बनकर मुझे भी जेल जाना पड़ा। 

केशव मौर्य ने कहा, यूपी सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। केंद्र सरकार की योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने कहा, बुंदेलखंड की स्थिति भयावह है।

उन्होंने कहा, यूपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी  है। उन्हें डर है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज किसान और जनता तक पहुंचेगा या नहीं। 

उन्होंने कहा, हमें यूपी को सपा और बसपा से मुक्त उत्तम प्रदेश बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed