फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kendriya Vidyalaya teacher's body found in room

Lucknow News: केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक का शव कमरे में मिला

Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya teacher's body found in room
शुभम शुक्ला। फाइल फोटो
लखनऊ। आशियाना के रुचि खंड में पारसनाथ शुक्ला के बेटे शुभम शुक्ला (31) का शव मंगलवार को उनके कमरे में मिला। वह नोएडा के सेक्टर-52 स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक थे। शुभम के गले में चादर लिपटी हुई थी। पिता ने जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त पारसनाथ के मुताबिक बेटे ने घर के पास रहने वाली अंशिका मिश्रा से छह फरवरी को प्रेम विवाह किया था। अंशिका प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। शादी के बाद वह नौकरी छोड़कर शुभम के साथ रहने नोएडा चली गई। होली और परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम में दोनों लखनऊ आए थे।
विज्ञापन


पारसनाथ का कहना है कि मंगलवार सुबह उनकी बहू थोड़ी देर के लिए कमरे से बाहर निकली थी। वह वापस कमरे में गई तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। घरवालों ने आवाज लगाई, पर शुभम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया। शुभम कमरे में अचेत पड़े थे और उनके गले में चादर लिपटी थी। परिजन फौरन उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने अंशिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि शुभम कर्ज के कारण परेशान रहते थे। कर्ज के दबाव में ही उन्होंने आत्महत्या की है। परिजनों ने मामले की छानबीन और अंशिका से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति की मौत के बाद मायके चली गई अंशिका

घरवालों ने शुभम की हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि जब अंशिका को पता चला कि उसके पति की मौत हो चुकी है तो वह मायके चली गई। एक महिला ने रोकने की कोशिश की तो अंशिका ने उसे धक्का दे दिया। थोड़ी देर बाद वह लौटी तो हाथ में चोट के निशान थे। इकलौते बेटे की मौत से पारसनाथ गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed