फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keeping dog and cow will be expensive from April.

Lucknow: अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना होगा महंगा, बढ़ेगी लाइसेंस फीस, जानवरों में लगाई जाएगी खास चिप

Mon, 16 Jan 2023 11:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

लखनऊ में अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना महंगा हो जाएगा। इसकी लाइसेंस फीस बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा, जानवरों में एक चिप भी लगाई जाएगी जिसमें मालिक और पेट्स से जुड़ी पूरी जानकारी मौजूद होगी।

विज्ञापन
keeping dog and cow will be expensive from April.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना महंगा हो जाएगा। एक व्यक्ति लाइसेंस लेकर अधिकतम दो कुत्ते ही पाल सकेगा। खास बात है कि ये लाइसेंस चिप वाले होंगे। वहीं,पालतू पशुओं के लिए क्लीनिक, ब्रीडिंग सेंटर व पेट्स स्टोर चलाने के लिए भी नगर निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य हो जाएगा। यह व्यवस्था पहली बार लागू होगी। इनके लिए भी अप्रैल से लाइसेंस बनाए जाएंगे। नगर निगम सदन में लिए गए निर्णयों पर अमल के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कार्रवाई रिपोर्ट जारी कर दी है। विभागीय स्तर पर निर्णयों को लागू करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से आदेश इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम सदन की 17 नवंबर को हुई बैठक में गाय पालने के लिए लाइसेंस शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने को मंजूरी दी गई थी। इसी तरह विदेशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया था। सदन ने देशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क यथावत दो सौ रुपये सालाना रखा था। वहीं, सदन ने एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा दो कुत्ते पालने का ही लाइसेंस दिए जाने की मंजूरी दी थी। इसको लेकर यह तर्क दिया गया था कि एक घर में अधिक कुत्ते होने से आसपास वालों को परेशानी होती है। कुत्तों का लाइसेंस चिप वाला होने से उन्हें ट्रैक करना आसान होगा। ये चिप चावल के दाने के बराबर होंगे। चिप में कुत्ते की नस्ल, मालिक का ब्योरा होगा। ये चिप कुत्ते की त्वचा पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मांसाहारी महिलाओं के दूध में मिल रहा साढ़े तीन गुना ज्यादा कीटनाशक, मां से पहुंच रहा शिशुओं में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आयुष कॉलेजों की फीस तय: सरकारी 19 हजार, निजी में तीन लाख तक ही फीस


चिप वाले लाइसेंस के लिए जल्द जारी होगा टेंडर
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभी गाय व कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए बनता है। चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में नियमों के तहत नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से ही बदलावों को लागू किया जाएगा। कुत्तों के चिप वाले लाइसेंस के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा ताकि समय से कंपनी के चयन का काम पूरा हो जाए।

अप्रैल से इनके लिए पहली बार लगेगा लाइसेंस शुल्क
पेट्स क्लीनिक (केवल पालतू पशु उपचार के लिए)- 5000 रुपये
पेट्स ब्रीडिंग सेंटर (अधिकतम तीन ब्रीड के लिए)-10, 000 रुपये
पेट्स ब्रीडिंग सेंटर (अधिकतम पांच ब्रीड के लिए)-15, 000 रुपये
पेट्स शॉप या पेट्स स्टोर-10,000 रुपये
वेटरिनरी डायगनोस्टिक लैब-10,000 रुपये
पेट्स क्लीनिक के साथ पेट्स स्टोर-10,000 रुपये
पेट्स क्लीनिक, पेट्स स्टोर, वेटरिनरी व पेट्स डायग्नोस्टिक लैब एक साथ होने पर-20,000रुपये
पेट्स क्रेश-10,000 रुपये

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा का कहना है कि गाय और कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस शुल्क की बढ़ी हुई दरें अप्रैल से लागू की जाएंगी। इसी तरह पेट क्लीनिक, ब्रीडिंग सेंटर व स्टोर के लिए भी लाइसेंस अप्रैल से ही बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed