फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keep complete check-up at railways, bus stations and airports: Yogi

होली से पूर्व सभी विभाग कर दें वेतन भुगतान, रेलवे, बस स्टेशन व हवाई अड्डों पर जांच की रखें मुकम्मल व्यवस्था : योगी

Fri, 26 Mar 2021 12:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Keep complete check-up at railways, bus stations and airports: Yogi
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को हर हाल में होली से पूर्व कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जल निगम कर्मचारियों को होली पूर्व तीन महीने का वेतन भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम योगी  ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी रेलवे व बस स्टेशनों, हवाई अड्डों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कराने की व्यवस्था की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लखनऊ, वाराणसी व गाजियाबाद के डीएम से कोरोना के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए सभी जिलों के डीएम से होली समेत अन्य त्योहारों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, डीएम, एसएसपी आईजी, डीआईजी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सीएमओ व चिकित्साधिकारियों के साथ कोरोना को रोकने और त्योहारों पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के संबंध की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के पर्व पर दूसरे प्रदेशों से काफी संख्या में लोग आएंगे। इसलिए कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए। बाहर से आने वाले यात्रियों का पूरा विवरण और कॉन्टेक्ट नंबर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की जांच बढ़ाने के साथ ही सभी जिलों में प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक करने और कोरोना से निपटने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी लक्षित समूह का तेजी से टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को किसान संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद के दौरान अधिकारियों को किसानों को शांतिपूर्वक अपनी बात कहने और ज्ञापन आदि दिए जाने के लिए मौका देने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed