फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keep an eye on criminals, be vigilant for the safety of railway tracks and passengers

Lucknow News: अपराधियों पर रखें नजर, रेलवे ट्रैक और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रहें सतर्क

Sat, 09 May 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on criminals, be vigilant for the safety of railway tracks and passengers
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। जीआरपी लाइन में हुई अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा ने अपराधियों का सत्यापन और उनकी निगरानी करने का निर्देश दिया। रेलवे ट्रैक और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। गोष्ठी में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रेलवे ने रेलवे लाइन पर अवरोध और ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया। कहा कि संवेदनशील स्थानों की सूची बनाई जाए। रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वालों को जागरूक किया जाए। जमानत पर रिहा हुए अपराधियों और गैंग के सदस्यों का सत्यापन करने का निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिया। हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, यक्ष एप से चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed