फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kathak Guru Kumkum Adarsh, disciple of Lachu Maharaj, passed away

Lucknow News: लच्छू महाराज की शिष्या कथक गुरु कुमकुम आदर्श का निधन

Sun, 06 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kathak Guru Kumkum Adarsh, disciple of Lachu Maharaj, passed away
लच्छू महाराज की शिष्या कथक गुरु कुमकुम आदर्श का निधन
लखनऊ। लखनऊ घराने के महान कथक गुरु पंडित लच्छू महाराज की शिष्या कथक गुरु कुमकुम आदर्श (67) का शनिवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10:30 बजे बैकुंठधाम में किया जाएगा।
विज्ञापन


कुमकुम आदर्श यश भारती सम्मान से नवाजी जा चुकीं हैं। वे पंडित लच्छू महाराज के नाम पर बैले सेंटर का संचालन करती थीं। यहां होने वाले आयोजनों में देशभर से कलाकार जुटते थे। साल में एक बार वे पंडित लच्छू महाराज के नाम से अवॉर्ड भी देती थीं। उनके निधन से लखनऊ के कलाकारों में गहरा दुख है। उनकी नृत्य नाटिकाएं भी काफी मशहूर थीं। इसी वर्ष जनवरी में ही उन्हें उदयशंकर रंगभारती सम्मान से नवाजा गया था। उन्हें मुंबई की सुर सिंगार समसद की ओर से शृंगारमणि की उपाधि दी गई थी। उनके परिवार में पति आदर्श कुमार, बेटी पूर्वी और दामाद मयंक हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे लखनऊ ही नहीं, देश के संगीत जगत की बड़ी हस्ती थीं। कुछ दिन पहले पंडित लच्छू महाराज की स्मृति में एसएनए में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी एकेडमी के शिष्यों को वहां प्रस्तुति देने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु बहन के जाने से स्तब्ध हूं : कुमकुम धर

पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर ने बताया कि कुमकुम आदर्श मेरी गुरु बहन थीं। मैं उनके निधन पर स्तब्ध हूं। उनके जाने से लखनऊ की सांस्कृतिक संपदा को भारी क्षति पहुंची है। हमने एक साथ पंडित लच्छू महाराज से शिक्षा ग्रहण की थी। हम दोनों ने कई वर्षों तक एक साथ मंच साझा किया।

संगीत जगत ने बड़ी हस्ती खो दी : इल्मास हुसैन

मशहूर तबला वादक इल्मास हुसैन खां ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि कुमकुम आदर्श से उनका साथ 50 साल पुराना था। देश-विदेश में सैकड़ों प्रोग्राम साथ-साथ किए। कुमकुम आदर्श गुरुओं का बहुत सम्मान करती थीं। संगीत जगत ने बड़ी हस्ती खो दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed