फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kashi Vishwanath, Nauchandi, public mail will remain canceled

Lucknow News: काशी विश्वनाथ, नौचंदी, जनता मेल रहेंगी निरस्त

Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath, Nauchandi, public mail will remain canceled
रायबरेली। मुरादाबाद मंडल के बंथरा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो गया, जिसकी वजह से बरेली-शाहजहांपुर रूट की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है। रायबरेली से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ, नौचंदी और जनता मेल समेत चार जोड़ी ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। इससे बरेली-शाहजहांपुर रूट से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बरेली और प्रयागराज के बीच चलने वाली अप-डाउन ट्रेन 10 से 15 मई तक रद्द की गई हैं। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल 13 एवं 14 मई को, देहरादून से बनारस लौटने वाली जनता मेल 14 एवं 15 मई को, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 14 एवं 15 मई को, सहारनपुर से प्रयागराज लौटे वाली नौचंदी एक्सप्रेस 13 एवं 14 मई को, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 13 एवं 14 मई को, नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 14 एवं 15 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इस जिले से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी 15 मई तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। यानी कि यह गाड़ी बरेली-शाहजहांपुर के बजाए दूसरे रास्तों से दौड़ाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में बंथरा के पास नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में काफी समय से काम चल रहा है। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे देर से आई। पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और प्रयागराज से बरेली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सवा दो घंटे विलंब से पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल आधे घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed