फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Karnataka cadre IAS officer Anurag Tiwari found dead

संदिग्ध हालत में IAS अफसर की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Thu, 18 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Karnataka cadre IAS officer Anurag Tiwari found dead
आईएएस अनुराग तिवारी

कर्नाटक काडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी (35) की बुधवार को संदिग्ध हालात में दम घुटने से मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे उनका शव हजरतगंज के मीराबाई मार्ग स्थित वीआईपी गेस्टहाउस के पास सड़क किनारे मिला।

विज्ञापन


बहराइच के पूरा कानूनगो निवासी अनुराग बंगलूरू में फूड सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर्स अफेयर्स डिपार्टमेंट में कमिश्नर के पद पर तैनात थे। बुधवार को ही उनका जन्मदिन था। उनके पिता बीएन तिवारी का आरोप है कि अनुराग की हत्या की गई है। उनका कहना है कि कुछ भ्रष्ट अफसर अनुराग से ईर्ष्या करते थे।
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की वजह सामने आई है हालांकि दम किस वजह से घुटा, यह साफ नहीं है। पूरी पड़ताल के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उनकी ठुड्डी, दाहिने हाथ और दाएं पैर में चोट के निशान हैं। देर रात परिवारीजन शव लेकर बहराइच रवाना हो गए जहां बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बैचमेट के साथ रुके थे

Karnataka cadre IAS officer Anurag Tiwari found dead

अनुराग रविवार को ही लखनऊ आए थे और अपने बैचमेट एलडीए वीसी पीएन सिंह के साथ रुके थे। वे 2007 बैच के कर्नाटक काडर के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने यूपीटीयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था।

बुधवार सुबह करीब छह बजे वह लोअर और टी-शर्ट पहनकर टहलने निकले थे। गेस्टहाउस से बाहर निकलते ही गिर पड़े। अनुराग की ठुड्डी पर कट का निशान लगा था और नाक से खून निकल रहा था।

हालांकि पांच डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक, अनुराग को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। खून में विषैले तत्वों की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं।

परिवारीजन बोले- सीबीआई करे मौत की जांच

Karnataka cadre IAS officer Anurag Tiwari found dead
जांच के लिए पहुंचे आईजी व एसएसपी - फोटो : amar ujala

अनुराग के परिवारीजनों ने उसके मॉर्निंग वॉक पर जाने पर भी सवाल उठाए हैं। अनुराग के बड़े भाई आलोक का कहना है कि वह हमेशा सुबह नौ बजे उठते थे। कभी मार्निंग वॉक पर नहीं गए।

बुधवार को सुबह ही अनुराग को बंगलूरू वापस जाना था। देर रात तक दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद उसे वापसी की तैयारी भी करनी थी।

ऐसे में मार्निंग वॉक पर जाने का सवाल ही नहीं उठता। परिवारीजनों ने अनुराग की मौत की सीबीआई जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed