फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur Special Train

Lucknow News: दो स्टेशनों पर रोके जाने से एक घंटा लेट हुई कानपुर स्पेशल ट्रेन

Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Special Train
रायबरेली। रायबरेली-कानपुर स्पेशल ट्रेन रविवार को दो स्टेशनों पर आधा-आधा घंटा रोकी गई। इसके चलते ट्रेन एक घंटा विलंब से रवाना हो सकी। इसके साथ ही त्रिवेणी, इंटरसिटी, नौचंदी समेत कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन रायबरेली स्टेशन से तड़के तीन बजे कानपुर के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन को पहले लक्ष्मणपुर स्टेशन और फिर ऊंचाहार स्टेशन पर आधा-आधा घंटा रोका गया। इसके चलते गाड़ी अगले स्टेशन पर एक घंटा विलंब से पहुंची। डलमऊ, लालगंज व अन्य स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल रविवार को ढाई घंटे विलंब से रायबरेली आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल और लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से आईं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटा, जनता मेल, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से आईं। शनिवार देर रात काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कई ट्रेनों के संचालन में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed