{"_id":"666f6137e7a519fa5f02f774","slug":"kanpur-special-stopped-at-two-stations-raebareli-news-c-101-1-slko1034-115649-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो स्टेशनों पर रोकी गई कानपुर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो स्टेशनों पर रोकी गई कानपुर स्पेशल
Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। रायबरेली-कानपुर स्पेशल (पैसेंजर ट्रेन) रविवार को लक्ष्मणपुर में पौन घंटे और ऊंचाहार स्टेशन पर एक घंटे तक रोके जाने के कारण पौने दो घंटे लेट हो गई। इससे ट्रेन में सवार यात्री ही नहीं, बल्कि सभी स्टेशनों पर इंतजार करने वाले यात्री भी परेशान रहे। उनमें नाराजगी रही। इस ट्रेन को दूसरी गाड़ियों को पास कराने के लिए देर तक रोका।
रायबरेली स्टेशन से तड़के रायबरेली-कानपुर स्पेशल चलती है, जो ऊंचाहार, जलालपुर धई, डलमऊ, लालगंज के रास्ते उन्नाव होते हुए कानपुर जाती है। यह ट्रेन क्षेत्रीय व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह गाड़ी हर स्टेशन पर रुकती है। यह ट्रेन आए दिन स्टेशनों पर देर तक रोकी जाती है, जिससे यात्री समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
कुछ ऐसा ही रविवार को भी हुआ। रायबरेली से चलने के बाद लक्ष्मणपुर स्टेशन पर समय से ट्रेन दौड़ रही थी, लेकिन लक्ष्मणपुर में पौन घंटे तक रोक ली गई। ऊंचाहार स्टेशन पहुंची तो यहां भी करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इससे यह गाड़ी ऊंचाहार से छूटी तो पौने दो घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन
रायबरेली-कानपुर स्पेशल जब लक्ष्मणपुर स्टेशन पर पहुंची तो करीब एक घंटे देरी से चल रही प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस को पास कराया गया। रायबरेली-कानपुर स्पेशल ऊंचाहार में इसलिए खड़ी रही, क्योंकि आधे घंटे विलंब से चल रही त्रिवेणी एक्सप्रेस को पास कराया गया। दूसरी तरफ चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से आई।
ये ट्रेनें भी पिछले स्टेशनों पर देर तक रोके जाने के कारण देर से पहुंची। यात्री रमेश कुमार, रुख्साना, जावेद, अनिल सिंह, शिवप्रकाश, प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह ट्रेनों की लेटलतीफी परेशान कर रही है। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेनों को पास कराने के लिए देर तक कानपुर स्पेशल रुकी रही।
नौचंदी और जनता मेल समेत कई ट्रेनें रही लेट
रायबरेली। तपिश भरी गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच यात्रियों की मुश्किलें उस समय ज्यादा बढ़ गई, जब नौचंदी और जनता मेल समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को इधर-उधर टहल कर समय बिताना पड़ा। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल (पैसेंजर ट्रेन) सवा दो घंटे विलंब से आई। यह गाड़ी लखनऊ से ही देर से रवाना हुई थी।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक घंटे देर से पहुंची। आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस पौन घंटे से ज्यादा लेट रही। प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।