{"_id":"5f2e88828ebc3e3cc77e3ffc","slug":"kanpur-kidnapping-case-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2020 04:42 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
थाना मोतीपुर पुलिस द्वारा मूल रुप से बिहार के निवासी वर्तमान में परिवार के साथ बहराइच के करमोहना गांव में रह रहे शातिर अपराधी ज्योति प्रकाश सिंह पुत्र चन्द्र दीप सिंह को चोरी की मोटरसाइकिल व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोतीपुर जय नारायण शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम के गश्त के दौरान यह संदिग्ध युवक भागने लगा। जिसे पकड़ कर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान इसने कानपुर देहात जनपद में अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती की घटना को स्वीकार कर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात दर्ज मुकदमा के बारे में जानकारी दी। जिस पर कानपुर की पुलिस से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गयी। उसमें मध्यप्रदेश से एक तांत्रिक के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन