फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur going bus window broken

Lucknow News: आलमबाग से कानपुर जा रही बस की खिड़की का शीशा टूटा, यात्री चोटिल

Mon, 21 Jul 2025 07:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
kanpur going bus window broken
आलमबाग से कानपुर जा रही बस की खिड़की का शीशा टूटा, यात्री चोटिल

विज्ञापन
विकासनगर डिपो की बस का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आलमबाग से कानपुर जा रही विकासनगर डिपो की बस की खिड़की का शीशा टूट गया। अचानक शीशा टूटने से सीट पर बैठे यात्री घबरा गए। यात्री को मामूली खरोचें आ गईं।बस में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं था, जिससे यात्री को प्राथमिक इलाज नहीं मिल सका।

खिड़की का शीशा टूटने के बाद बसों की मेंटीनेंस को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने बताया क विकासनगर डिपो की बस यूपी 78 एफएन 3414 रविवार दोपहर पौने बारह बजे आलमबाग बस अड्डे से कानपुर के लिए रवाना हुई। यात्रियों के टिकट बनाने के बाद शहर के बाहर पहुंचते ही बस के मुख्य गेट से दूसरी सीट की खिड़की का शीशा आवाज के साथ अचानक टूट गया। कांच यात्री नागेश्वर अवस्थी के हाथ में भी लग गया। हालांकि यह मामूली चोट थी। उन्होंने बताया कि बस में फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं था। परिचालक ने भी मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। बस में कांच के टुकड़े बिखरे रहे और कानपुर तक चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed