फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur encounter main accused vikas dubey snatched the government number car from scrap businessman

Vikas Dubey: कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे ने स्क्रैप कारोबारी से छीनी थी सरकारी नंबर की कार

Mon, 06 Jul 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter main accused vikas dubey snatched the government number car from scrap businessman
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की गोलियां मारकर हत्या का आरोपी कुख्यात विकास दुबे लखनऊ में जिस सरकारी नंबर की अंबेसडर कार से घूमता था, वह स्क्रैप कारोबारी विनीत पांडेय से छीनी गई थी। रविवार रात स्क्रैप कारोबारी ने कृष्णानगर कोतवाली में विकास दुबे, उसके भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपक दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी निवासी स्क्रैप कारोबारी विनीत पांडेय ने एक दिसंबर 2009 को नीलामी में उक्त कार खरीदी थी। स्क्रैप कारोबारी का आरोप है कि सरकारी सीरीज वाले नंबर की कार खरीदने के कुछ दिन बाद विकास अपने भाई दीप व दो अन्य लोगों के साथ उसके घर आया और गाड़ी मांगी।
विज्ञापन


मना करने पर उसने जानमाल की धमकी दी। विकास ने कहा कि अगर वह कार नहीं देगा तो सुबह का सूरज नहीं देख पाएगा। धमकियों से घबराकर विनीत ने कार उसके सुपुर्द कर दी। विनीत का कहना है कि वह इतनी दहशत में था कि किसी से शिकायत करने की या किसी को कार के बारे में बताने की हिम्मत नही पड़ी। जब भी वह विकास से कार वापस मांगता, वह धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएन हाउस का मतलब तलाश रही पुलिस

स्क्रैप कारोबारी विनीत पांडेय ने बताया, विकास ने सरकारी नंबर की सीरीज वाली कार के विंड स्क्रीन पर जीएन हाउस लिख रखा था। हालांकि, कार बरामद होने के वक्त ऐसा कुछ लिखा नहीं पाया गया। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जीएन हाउस का मतलब क्या था? पुलिस का कहना है कि जीएन हाउस से गर्वनर हाउस भी हो सकता है। हो सकता है कि विकास सरकारी नंबर की  सीरीज की कार में गर्वनर हाउस लिखकर भोकाल बनाता हो।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed