Kanpur Encounter: सीतापुर में विकास के कथित रिश्तेदार समेत 13 को दबोचा, भारी मात्रा में असलहे व कारतूस बरामद
कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में स्थित बिकरू गांव में गुरुवार रात कुख्यात अपराधी विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पूरी उत्तर प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश में है। इसी क्रम में मिश्रिख इलाके के नैमिष में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों से 9 असलहे और 150 कारतूस बरामद किया।
असलहों में 6 रायफल, एक बंदूक और दो पिस्टल हैं। दोनों गाड़ियों से 13 लोग हिरासत में लिए गए। सूत्रों के अनुसार इनमें विकास दुबे का रिश्तेदार अनुपम दुबे और उसके दोस्त हैं। उसके खिलाफ फर्रूखाबाद जिले समेत कई थानों में 30 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या तक के केस भी हैं।
Kanpur Encounter: विकास के गुर्गे ने खोली चौबेपुर पुलिस की करतूत, बोला- थाने से आया फोन तो विकास ने बुलाए 40-50 बदमाश
विकास का रिश्तेदार होने को लेकर पुलिस खुलकर बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस के कुछ सूत्रों ने यह जरूर कहा कि हो सकता कोई दूर का रिश्तेदार हो। सभी 13 लोगों पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।
पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बन गया अपराधी
पुलिस ने अनुपम की कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। उस पर हत्या से लेकर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनुपम के पिता की हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए वह अपराध की दुनिया में कूद गया। पिता के हत्यारे को ठिकाने लगाने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक वारदात करता चला गया। वह अपने नाम के आगे डॉक्टर भी लिखता है और अधिवक्ता भी।
विकास दुबे ने अपने शिक्षक को भी न बख्शा, दी थी दर्दनाक मौत, जहां पढ़ा उसी स्कूल की जमीन कब्जाई
बसपा से विस चुनाव लड़ चुका है अनुपम
मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी अनुपम लखनऊ में रहता है। वह बसपा के टिकट पर हरदोई की सवायजपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है।
मिले कई मोबाइल फोन व सिमकार्ड
अनुपम के पास से कई मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद हुए हैं। मोबाइल व सिम दोनों के नए होने की बात सामने आ रही है।
एक ही नंबर की हैं दोनों गाड़ियां
दोनों लग्जरी कारें एक ही नंबर की हैं और एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। पुलिस इसकी जांच पड़ताल करने में लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.