फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanha's Gocharan Leela made us understand the importance of cow worship

Lucknow News: कान्हा की गोचारण लीला ने कराया गो पूजन का बोध

Tue, 19 Aug 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kanha's Gocharan Leela made us understand the importance of cow worship
डालीगंज सि्थत श्री माधव मंदिर में जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण की अलौकिक लीलाओं का मंचन किया गया। -
लखनऊ। अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में मित्तल परिवार की ओर से आयोजित छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में डिजिटल मूविंग झांकियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। तीसरे दिन प्रस्तुत की गई श्रीकृष्ण की गोचारण लीला ने श्रद्धालुओं को भक्ति और अध्यात्म से भर दिया।
विज्ञापन

झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि इस झांकी में नंदलाल अपने ग्वाल सखाओं संग गायों को वन में चराते दिखाई दिए। इसी प्रसंग में भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को गौ पूजन का महत्व बताया और कहा कि गाय सभी प्राणियों की माता हैं तथा साक्षात देवी के समान पूजनीय हैं। श्रद्धालु झांकियों में कृष्ण की लीलाओं का दर्शन कर भावविभोर हो उठे। कई भक्तों ने इसे गोपाष्टमी पर्व की तरह मनाते हुए गौ सेवा और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


समाजसेवियों ने भी इस मौके पर संदेश दिया कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। आधुनिक समय में पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और स्वास्थ्य संवर्धन में गोपालन की महत्ता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed