{"_id":"640d8252f9fa610af60e7a54","slug":"kamruddin-advocate-passes-away-in-gonda-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व लोकतंत्र सेनानी कमरुद्दीन का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व लोकतंत्र सेनानी कमरुद्दीन का इंतकाल
Sun, 12 Mar 2023 01:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
कई दिनों से वेंटिलेटर पर रहे वरिष्ठ सपा नेता व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और लोकतंत्र सेनानी कमरुद्दीन एडवोकेट उर्फ कमर का निधन हो गया। उनके इंतकाल की सूचना से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कमरुद्दीन एडवोकेट उर्फ कमर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ सपा नेता व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और लोकतंत्र सेनानी कमरुद्दीन एडवोकेट उर्फ कमर (72) का रविवार की सुबह लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। ब्रेन हैमरेज के बाद से वह एक निजी नर्सिंग होम में वेंटिलेटर पर थे। बीते शुक्रवार को उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उनकी बेटी व नगर पालिका परिषद की निर्वतमान अध्यक्ष उज्मा राशिद ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट साझा कर पूर्व चेयरमैन के निधन की सूचना दी। जिले में सौहार्द की मिसाल के साथ कमर भाई शायर के रूप में मशहूर रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आयोग ने की निकायवार 20-27 प्रतिशत आरक्षण तय करने की सिफारिश, यहां जानें क्या होंगे इसके मायने
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षकों की पदोन्नति में निलंबन न बन जाए रोड़ा, बीएसए कार्यालयों के लगा रहे चक्कर
उनके इंतकाल की सूचना से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम, सपा नेता सूरज सिंह अन्य कई सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
पूर्व चेयरमैन की इकलौती बेटी उज्मा राशिद हैं जो इस समय नगर पालिका परिषद की निर्वतमान चेयरपर्सन हैं। उज्मा ने बताया कि दोपहर में पूर्व चेयरमैन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।