फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kamlesh Tiwari's mother statement after meet with Chief minister Yogi Adityanath.

मुख्यमंत्री से मिलकर कमलेश तिवारी की मां बोलीं- वे मेरे बड़े बेटे जैसे, सीतापुर पहुंचते ही पलटीं

Mon, 21 Oct 2019 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh Tiwari's mother statement after meet with Chief minister Yogi Adityanath.
कुसुमा तिवारी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

कमलेश तिवारी की मां कुसुमा तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वह अपने बड़े बेटे की तरह मानती हैं। उनसे मांग की थी हमें न्याय मिलना चाहिए और जो दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हमें न्याय का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद कुसुमा तिवारी ने मीडिया से कहा कि भरोसा मिल गया तो समझो सब कुछ मिल गया। कुसुमा तिवारी ने कहा कि आज से नहीं हम बहुत दिनों से मुख्यमंत्री को अपना बड़ा बेटा मानते हैं।

विज्ञापन

कमलेश की पत्नी ने कहा, महाराज जी हमारे पूज्यनीय

Kamlesh Tiwari's mother statement after meet with Chief minister Yogi Adityanath.
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी व कमलेश का परिवार। - फोटो : amar ujala
वहीं कमलेश की पत्नी किरन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। किरन ने कहा कि महाराज जी (मुख्यमंत्री) हमारे लिए पहले से पूज्यनीय हैं। उनके साथ बैठ के बात की बहुत अच्छा लगा। किरन ने कहा कि हमारा कोई और बड़ा सुनने वाला नहीं हैं।

मुख्यमंत्री जी सुनेंगे हमारी बात इसीलिए उनसे मिलने हम लोग आए थे। वहीं सीएम से मुलाकात के बाद हिंदू समाज पार्टी के महासचिव राजेश मणि ने दावा किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। मुलाकात के बाद कमलेश तिवारी के बेटों ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।

सीतापुर पहुंचते ही मां पलटीं

Kamlesh Tiwari's mother statement after meet with Chief minister Yogi Adityanath.
कुसुमा तिवारी। - फोटो : amar ujala

वहीं, लखनऊ से सीतापुर पहुंचते ही कुसुमा तिवारी अपने बयान से पलट गईं। सीतापुर में उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है। उन्हें आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहिए।

उन्होंने एलान किया कि इंसाफ नहीं मिला तो अब तलवार उठाएंगे। हत्यारों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री से आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सीएम से मुलाकात को बेनतीजा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed