{"_id":"5dad3eb28ebc3e0164408e68","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-all-update-up-police-custody-three-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड: कातिलों पर यूपी पुलिस ने रखा ढाई लाख का इनाम, लखनऊ लाए गए साजिशकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड: कातिलों पर यूपी पुलिस ने रखा ढाई लाख का इनाम, लखनऊ लाए गए साजिशकर्ता
Mon, 21 Oct 2019 11:30 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस कमलेश तिवारी हत्याकांड की साजिश रचने वाले आरोपियों को गुजरात से लेकर लखनऊ पहुंच गई है। दोनों को सोमवार की सुबह फ्लाइट से लखनऊ लाया गया। बताया जा रहा है कि अब दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच मीडिया से बचने के लिए पुलिस ने कई बार फ्लाइट का समय बदला। वहीं, यूपी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अशफाक और मेईनुद्दीन पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राजधानी में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या की साजिश गुजरात में रची गई थी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से यूपी पुलिस और गुजरात एटीएस ने गुजरात के सूरत से तीन लोगों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रशीद पठान, कमलेश के कत्ल को वाजिब बताने वाला मौलाना मोहसिन शेख और 16 अक्तूबर को मिठाई खरीदने वाले फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कमलेश की हत्या 2015 पैेगंबर साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान की वजह से की गई है। इस घटना को अंजाम देने का प्लान रशीद पठान ने बनाया।
Trending Videos
इसके लिए मोहसिन ने 2015 में कमलेश द्वारा दिए गए विवादित बयान को दिखा कर प्रेरित किया। फैजान ने वह मिठाई खरीदी थी, जिसे लेकर हत्यारे लखनऊ आए थे।