फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyan Singh to be Rajasthan governor

कल्याण सिंह बनेंगे राजस्थान के राज्यपाल

Sat, 09 Aug 2014 01:26 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Aug 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh to be Rajasthan governor

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल होंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बातचीत के बाद शपथग्रहण की तिथि तय करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने अलीगढ़ से फोन पर बताया कि राज्यपाल बनाए जाने की औपचारिक जानकारी उन्हें दिल्ली से दे दी गई है। इसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं।

बढ़ गईं संवैधानिक सीमाएं और अपेक्षाएं

Kalyan Singh to be Rajasthan governor

कल्याण सिंह के अनुसार, वह शनिवार को सुबह दिल्ली जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देंगे।

साथ ही पार्टी नेतृत्व से मिलकर पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ने की औपचारिकता पूरी करेंगे। उन्होंने कहा, राज्यपाल के रूप में उन्हें पहली बार अलग तरह की भूमिका सौंपने का फैसला किया गया है।

जिसमें संवैधानिक सीमाएं और अपेक्षाएं भी हैं। वह इन सीमाओं का पालन करते हुए अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्‍थान में भाजपा सरकार होने से मिलेगी मदद

Kalyan Singh to be Rajasthan governor

उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में उस पद की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की।

राज्यपाल के रूप में भी वह नई जिम्मेदारियों की कसौटी पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि यह सुखद है कि राज्यपाल के रूप में उन्हें उस राज्य में भेजा जा रहा है, जहां भाजपा की ही सरकार है।

वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं, जो काफी अच्छा काम कर रही हैं। उनका प्रयास होगा कि राजस्थान के विकास को और गति मिल सके। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed