फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalraj mishra says bjp to win all five assembly polls

'पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार'

Sun, 01 Dec 2013 02:02 AM IST
टीम डिजिटल/सुल्तानपुर
टीम डिजिटल/सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Dec 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
kalraj mishra says bjp to win all five assembly polls

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक कलराज मिश्र ने आरोप लगाया कि सूबे की सरकार में कई मुख्यमंत्री हैं। सभी मिलकर सरकार चला रहे हैं।

विज्ञापन


कलराज का कहना है कि प्रदेश में फैली अराजकता इसी की देन है। मिश्र वाराणसी से लखनऊ जाते समय पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनिवार को पयागीपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूबे में कानून-व्यवस्था पटरी से उतर गई है। प्रदेश में कई जगह सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर दंगा इसका ताजा उदाहरण है। दंगे के बाद भी सरकार सहायता राशि देने में भेदभाव बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बनाए घोटालों के रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत तय है। सभी जगहों पर भाजपा सरकारें आ रही हैं। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते हुए कहा कि नौ वर्षों के कार्यकाल में केंद्र में घोटालों के रिकॉर्ड बने हैं। बताया कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है।

कलराज मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आमजनता को भरोसा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को विकासयुक्त एवं स्वच्छ प्रशासन देगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत रामचंद्र मिश्र, रामेश्वर, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed