{"_id":"7c8f3346bd8d81c070cd60342df126a6","slug":"kalbe-sadhique-annouce-date-of-eid-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्बे सादिक ने बताया कब पड़ेगा पहला रोजा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्बे सादिक ने बताया कब पड़ेगा पहला रोजा?
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 14 Jun 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
इस बार रोजे कब से पड़ेंगे और ईद का चांद कब दिखाई देगा इसकी घोषणा हो गई है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ.कल्बे सादिक ने नक्षत्र विज्ञान की सहायता से शनिवार को ही रमजान और ईद की घोषणा कर दी।
उनके अनुसार पहला रोजा 18 जून को होगा और ईद-उल-फितर 18 जुलाई को मनाई जाएगी।
मौलाना ने कहा कि रमजान उल मुबारक का चांद इस साल बुधवार 29 शाबान 17 जून को नजर आएगा। इसलिए रमजान उल मुबारक की पहली तारीख गुरुवार को होगी।
मौलाना ने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर पहला रोजा 19 जून और ईद-उल-फितर 19 जुलाई को होने की संभावना है।