फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalbe Javvad writes letter to PM Modi and says we are ready to fight with China.

शिया धर्मगुरु ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले- चीन से युद्ध में हमारी कौम प्राणों की आहुति देने को तैयार

Tue, 15 Sep 2020 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Sep 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Kalbe Javvad writes letter to PM Modi and says we are ready to fight with China.
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala

इमाम-ए-जुमा व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि युद्ध हमारी सीमाओं पर दस्तक दे रहा है। अपने देश की सीमा की रक्षा के लिए भारत के हर नागरिक को एक सैनिक की तरह तैयार रहना होगा।

विज्ञापन


मौलाना ने कोरोना संक्रमण के इस कठिन दौर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज चीन-भारत सीमा पर बढ़ते तनाव में साथ निभाने का भरोसा जताया।
विज्ञापन


मौलाना कल्बे जवाद ने अपने पत्र में देश की सीमा की रक्षा में लिए गए फैसलों पर पूरी तरह साथ निभाने की बात करते हुए कहा कि कुछ दिनों से भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ गया है। चीन ने हमारे वीर सैनिकों के साथ जो अमानवीय बर्ताव किया, उनका जवाब भारतीय सेना ने जमकर दिया और आगे भी आपके नेतृत्व में देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल युद्ध के समय भी देश का हर नागरिक भारत की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। उसी तरह लेह और लद्दाख के शिया मुसलमान भारत के साथ और चीन के खिलाफ हर कदम पर खड़े रहेंगे। हमारी कौम भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed