फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalbe javvad wants action in dargah shahe marda in delhi.

यूपी: कल्बे जवाद बोले- वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने वालों की मदद कर रही दिल्ली पुलिस

Mon, 14 Feb 2022 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Feb 2022 03:37 PM IST
सार

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने दिल्ली के जोरबाग स्थित दरगाह शाहे मर्दा कर्बला के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री व दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
kalbe javvad wants action in dargah shahe marda in delhi.
मौलाना कल्बे जवाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि दिल्ली के जोरबाग स्थित दरगाह शाहे मर्दा कर्बला की हजारों करोड़ की वक्फ संपत्ति पर कब्जे के लिए दिल्ली पुलिस गुंडों की सरपरस्ती कर रही है। मौलाना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर मौलाना ने दिल्ली जाकर गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी है। वे जौहरी मोहल्ला स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें और अंजुमन हैदरी के सचिव बहादुर अब्बास सहित अन्य सदस्यों को थर्ड डिग्री टॉर्चर की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्बला जोरबाग की वक्फ संपत्ति से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद वर्ष 2019 में अवैध कब्जा हटा था।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानत उल्लाह पर माफिया का सहयोग करने का आरोप लगाया। कहा, दिल्ली पुलिस भी इस मामले में मिली है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस खुलकर गुंडों को कब्जा दिलाने के लिए अंजुमन हैदरी के सदस्यों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री व दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच व लोधी कॉलोनी थाने के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौलाना ने कहा कि अगर पुलिस ने इन गुंडों पर कार्रवाई नहीं की तो मैं दिल्ली जाकर पुलिस मुख्यालय पर गिरफ्तारी दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed