फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalbe Javvad says we will not reply Azam

'आजम की बकवास का कोई जवाब नहीं दूंगा'

Sat, 09 Aug 2014 12:52 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Aug 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kalbe Javvad says we will not reply Azam

आजम खां के लगातार जारी हमलों का जवाब देने की जगह मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इस तरह के नेताओं से हमें कोई उम्मीद नहीं है। उनकी बकवास का भी कोई जबाव हम देना नहीं चाहते। सरकार से हमें पूरी उम्मीद है। यूपी सरकार जो भी निर्णय करेगी वह सही ही होगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आजम खां ने जव्वाद पर वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति बेचने का आरोप लगाया।

भले ही मौलाना ने आजम के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया हो लेकिन आजम के हमले लगातार जारी हैं।

मौलाना जव्वाद को कह दिया चोर

Kalbe Javvad says we will not reply Azam

आजम ने गुरुवार को कहा कि वक्फ विभाग की जानकारी में है कि धर्मगुरु ने मुतवल्ली रहते हुए आलमनगर के वक्फ सज्जादिया की 22 बीघा जमीन प्लॉटिंग करके बेची है और इसका पैसा कहां गया है?

मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम लिए बिना आजम खां ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है तो ये तथाकथित धर्मगुरु परेशान क्यों हो रहे हैं। इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में तिनका।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम बोले, मौलाना फासिस्ट ताकतों के सहयोगी

Kalbe Javvad says we will not reply Azam

आजम ने धर्मगुरु पर आरएसएस और भाजपा के लोगों को घर में बुलाकर चाय-नाश्ता कराने का आरोप भी लगाया। आजम ने कहा कि ऐसे धर्मगुरु के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने मौलाना जव्वाद को धर्म का चोला पहने वाले केसरिया महाशय की संज्ञा देते हुए कहा कि फासिस्ट ताकतों के ये सहयोगी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

आजम ने जव्वाद से अपील की है कि वे शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव होने दें ताकि उन्हें अपनी हैसियत का पता लग सके। उन्हें अहसास हो जाए कि वे कहां खड़े हैं और वक्फ के लुटेरों का सुराग लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed