{"_id":"5e73460d8ebc3e728a436c53","slug":"kalbe-javvad-naqvi-appealed-to-cancel-namaz-on-friday-for-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः मौलाना कलबे जव्वाद नकवी की अपील, जुमे की नमाज के लिए बड़ी मस्जिदों में न हों इकट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः मौलाना कलबे जव्वाद नकवी की अपील, जुमे की नमाज के लिए बड़ी मस्जिदों में न हों इकट्ठा
Thu, 19 Mar 2020 03:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Mar 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए मौलाना कलबे जव्वाद नकवी ने एलान किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को देखते हुए 20 और 27 मार्च को लखनऊ की आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होगी। उनके बयान को मजलिस ए ओलमा ए हिंद ने जारी किया है।
विज्ञापन
कलबे जवाद नकवी ने भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद अन्य इमामों से भी जुमे की नमाज दो सप्ताह के लिए स्थगित करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की तरह हमारा देश भारत भी इस वायरस की ज़द में है। डॉक्टरों ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से मना किया है और इस वायरस से बचने के लिए निर्देश जारी किए हैं जिन पर अमल करना हमारा फर्ज है।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा है कि हमारे मराजाए किराम ने भी इस संबंध में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है और डॉक्टरों के निर्देश पर अमल करने की हिदायत दी है। इसलिए हम पूरे देश में मौजूद इमामों से दो सप्ताह की नमाज स्थगित करने की अपील करते हैं। उन्होंने मुसलमानों से इस वायरस की समाप्ति के लिए दुआएं मांगी है।
विज्ञापन