कल्बे जव्वाद ने आजम पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री आजम खां के विरोध में उतरे मौलाना कल्बे जव्वाद बुधवार रात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले।
ईद के बाद उनकी यह मुलाकात शिया वक्फ बोर्ड के चुनावों के विवाद के अलावा मंत्री आजम खां के खिलाफ शिकायतों को लेकर रही।
मौलाना ने कहा कि वार्ता के बाद मुख्यमंत्री ने विवादों के निबटारे का आश्वासन दिया है।
शिया वक्फ बोर्ड पर कब्जा चाहते हैं आजम
शिया समुदाय के लोगों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार रात हुई मुलाकात के दौरान मौलाना कल्बे जव्वाद ने मंत्री आजम खां पर ज्यादती करने के अलावा शिया वक्फ बोर्ड पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप भी लगाया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव निष्पक्ष रूप से कराने की मांग की।
उन्होंने मुख्यमंत्री से शिया वक्फ बोर्ड को सुन्नी वक्फ बोर्ड के साथ मिलाने के प्रयासों को बंद करने की मांग भी की।
इन पर भी जव्वाद ने लगाए आरोप
उनका कहना था कि उनके मौजूदा मंत्री ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की।
मौलाना कल्बे जव्वाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। शिया समुदाय के हितों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ यह वार्ता पूरी तरह सफल रही है।
मुख्यमंत्री ने मांगों को जायज मानते हुए इन्हें मानने का आश्वासन भी दिया है।