{"_id":"62593c53869ead584a20dc14","slug":"kajal-bind-ran-from-prayagraj-to-lucknow-to-meet-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची काजल बिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए प्रयागराज से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची काजल बिंद
Fri, 15 Apr 2022 03:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 03:28 PM IST
सार
प्रयागराज की रहने वाली 10 वर्षीय काजल बिंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची। उसने खेल विभाग से एथलेटिक्स की किट की मांग की थी।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंची काजल बिंद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जनपद के मांडा ब्लॉक के ललितपुर के रहने वाले रेलकर्मी नीरज कुमार बिंद की पुत्री काजल बिंद की दौड़ में काफी रुचि है और वह लगातार दौड़ती रही है। उसने इंदिरा मैराथन में भी दौड़ लगाई पर उम्र बाधा बनी और उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
वह अपने जनपद में एथलेटिक्स किट की मांग खेल विभाग से कर रही थी पर उसे नहीं मिली। सहयोग की कमी के चलते उसने अपनी पीड़ा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतानी चाही और 10 अप्रैल को सुभाष चौराहा इलाहाबाद से दौड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार, 15 अप्रैल को लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर पहुंची काजल को मुख्यमंत्री से मिलना है। काजल की मदद करने का एलान प्रयागराज के जिलाधिकारी ने किया है। अब काजल और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगी।
विज्ञापन