फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kabaddi player Dinesh Singh reached dharna site, women working in 181 women helpline to continue protest

कब्डी खिलाड़ी दिनेश सिंह पहुंचा धरना स्थल, 181 महिला हेल्पलाइन में कार्यत महिलाएं जारी रखेंगी आंदोलन

Mon, 24 Aug 2020 10:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 24 Aug 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
kabaddi player Dinesh Singh reached dharna site, women working in 181 women helpline to continue protest
181 महिला हेल्पलाइन कार्यकर्ताओं का धरना जारी - फोटो : अमर उजाला

धरना स्थल ईको गार्डन में आठवें दिन सोमवार को भी 181 महिला हेल्पलाइन में कार्यरत सैकड़ों महिला कर्मी नौकरी से निकाले जाने व वेतन की मांग को लेकर धरनारत रही। इस दौरान कब्ड्डी खिलाड़ी दिनेश सिंह व  181 महिला हेल्पलाइन की मृतक आयूषी की चार वर्ष की बच्ची अपनी नानी संग इको गार्डन धरना स्थल पहुंची। वहीं इस दौरान कब्ड्डी खिलाड़ी दिनेश सिंह ने कहा कि जीवीके द्वारा बीते एक साल से 75 जिलों के 351 टेली काउंसलर व फील्ड काउंसलर को उनके वेतन का भुगतान नही किया जा रहा था। इसको लेकर महिला कर्मचारियों ने कई बार धरना दिया और आश्वासन के बाद समाप्त भी कर दिया लेकिन बीते 6 जून को कंपनी द्वारा डाक के माध्यम से 351 महिला टेली काउंसलर व फील्ड काउंसलर को सेवा समाप्ति का पत्र भेज दिया गया। 

विज्ञापन


इसी के बाद से कर्मी आंदोलनरत है। सोमवार से एक बार फिर धरने पर बैठी नाराज महिला कर्मियों के तीन सदस्यों के प्रतिनिध मण्डल को महिला कल्याण के निदेशक मनोज राय से वार्ता के लिए राजी कर वार्ता करवायी गई लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। धरना स्थल पर पहुंचे महिला कल्याण निदेशालय में तैनात मुख्य वित्त एवं लेखधिकारी मोनिस अली सिद्दीकी ने धरना दे रही 181 की महिला कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर वेतन देने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक उन लोगों के खाते में अभी तक वेतन नहीं आया है। 
विज्ञापन


वहीं  दूसरी तरफ कबड्डी खिलाड़ी दिनेश सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार मृतक महिला कर्मी की चार0 वर्ष की बच्ची के भरण पोषण के लिए कुछ नहीं करती है तो  181 की धरनारत महिलाऐं व  खिलाडी परिवार बच्ची के पढ़ाई लिखाई व भरण पोषण के लिए तात्पर्य रहेगा। वहीं धरनारत 181 की  महिलाओं  का कहना था कि अगर 25 तारीख तक उनके खाते में वेतन नहीं आया तो  दिन-रात सभी महिलाएं अनरवत धरना मांगे पूरी होने तक जारी रखेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के घर पहुंची कर्मी, सुरक्षा कर्मियों ने हटाया
 वेतन व सेवा संबंधी मांगों को लेकर इको गार्डन में धरना दे रहीं 181 की महिला कर्मियों में से कुछ सोमवार की सुबह महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के गौतम पल्ली स्थित आवास पर पहुंच गईं। इनमें पायल निवासी आगरा, साधना निवासी आगरा, अवधेश कुमारी निवासी औरेया व परवीना निवासी कानपुर देहात मुख्य रूप से शामिल थीं। 181 में आर वी एस पद पर कार्यरत कर्मियों ने 11बजे मंत्री जी के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन देने की और मंत्री जी से मिलकर बात करने की बात कही। मंत्री के न मिलने पर वहीं बैठ गईं। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी ने मना किया तो चारों लड़कियां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वहीं बाहर बरामदे में बैठ गई। सिक्योरिटी ने स्थिति देखते हुए तत्काल गौतम पल्ली थाने पर फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची गौतम पल्ली की पुलिस लड़कियों को अपनी गाड़ी में बिठा कर थाने ले आई और समझा-बुझाकर इको गार्डन धरना स्थल पर पुनः वापस भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed