{"_id":"58d8d3404f1c1b4d7763db51","slug":"justice-ravindra-singh-resigns-from-from-up-state-law-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जस्टिस रवींद्र सिंह ने राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जस्टिस रवींद्र सिंह ने राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
amarujala.com, presented by- ईश्वर आशीष
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
जस्टिस रवींद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल राम नाईक को सौंप दिया।
विज्ञापन
अपने इस्तीफे में उन्होंन लिखा कि वह बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए।
गौरतलब है कि सरकार बदलने के बाद पूर्व सपा सरकार में प्रदेश में अलग-अलग आयोगों में अध्यक्षों का इस्तीफा जारी है।
जस्टिस रवींद्र सिंह ने अपने पत्र में नए सीएम आदित्यनाथ की तारीफ की और यूपी के अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी।