फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Junior highschool recruitment to be filled in just three months.

जूनियर स्कूलों में तीन माह में पूरी होंगी भर्तियां

Fri, 03 Apr 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Apr 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Junior highschool recruitment to be filled in just three months.

बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में अब सालभर नियुक्तियां नहीं चलेंगी। शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां तीन माह के अंदर यानी 30 जून 2015 तक हरहाल में पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी होने वाली भर्तियों की जानकारी बेसिक शिक्षा निदेशक को भी देंगे। रिक्त पदों से अधिक भर्ती पर बीएसए के साथ स्कूल प्रबंधक जिम्मेदार होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता बदलते ही अखिलेश सरकार ने भर्तियों पर रोक लगा दी थी। अन्य विभागों में तो भर्तियां खोल दी गई थीं, लेकिन जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पदों पर भर्तियां नहीं खोली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शासन ने दो बार आदेश भी दिया पर निदेशालय ने बीएसए को भर्तियों का निर्देश नहीं भेजा।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

Junior highschool recruitment to be filled in just three months.

विधानसभा में हंगामे के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दो सप्ताह में आदेश जारी करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया था। इसके आधार पर यह आदेश जारी करते हुए तीन माह में भर्तियां पूरी करने को कहा गया है।

जूनियर हाईस्कूलों में 800 प्रधानाध्यापक, 1444 सहायक अध्यापक व 528 लिपिकों की भर्तियां होंगी। भर्ती के लिए स्कूल प्रबंधक बीएसए को प्रस्ताव भेजेगा और वह परीक्षण करने के बाद विज्ञापन निकालने की अनुमति देगा।

शिक्षक भर्ती का अनुमोदन देते समय बीएसए विज्ञापन की पुष्टि करेगा। उच्चीकृत किए गए जूनियर हाईस्कूल में भर्तियां नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed