फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JP Nadda said, Central schemes are changing the picture and destiny of the country

लखनऊ में महिला हॉफ मैराथन : जेपी नड्डा ने कहा, पीएम के विजन को शत प्रतिशत धरातल पर उतार रहे सीएम योगी

Sun, 31 Dec 2023 03:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल सिर्फ अपने परिवार के विकास की बात कर रहे थे। उनको अब न्याय यात्रा की याद आई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव अब परिवार की बात करने की बजाय देश की जनता की बात करने लगे हैं। इन नेताओं की सोच भाजपा की नीतियों और विकास से बदली है।

विज्ञापन
JP Nadda said, Central schemes are changing the picture and destiny of the country
लखनऊ में महिला हाफ मैराथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को दुबग्गा में आयोजित महिला हॉफ मैराथन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी आज बीमारू प्रदेश की पहचान से बाहर निकलकर देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा आज देश को आगे ले जाने वालों और पीछे खींचने वालों में एक बड़ी स्पर्धा चल रही है। 

विज्ञापन


देश और प्रदेश को आगे ले जाने वाले हैं मोदी-योगी
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत और उत्तर प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल अपने परिवार को आबाद रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हॉफ मैराथन के इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में केवल चार जातियों के बारे में बात करते हैं, जिनमें सबसे पहले महिला, दूसरी युवा, तीसरी किसान और चौथी जाती है गरीबों की। यदि हम इन चार जातियों को मजबूत करके उन्हें ताकत देते हैं तो विकसित भारत बनने से हमें कोई रोक नहीं सकता। 
विज्ञापन


करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए : नड्डा 
जेपी नड्डा ने महिला, किसान, युवा और गरीबों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें जमीन पर अक्षरश: उतारने का कार्य योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बखूबी किया है। यही कारण है कि आज करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर बीपीएल से एपीएल श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने फिट इंडिया और खेलो इंडिया मूवमेंट की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात के लिए भी तारीफ की कि प्रदेश के हर जिले में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम से लेकर गांव गांव में खेल के मैदान और ओपेन जिम बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी-योगी के नेतृत्व में जीतेंगे यूपी की सभी सीटें : नड्डा 
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो, माफिया राज  और भ्रष्टाचार का अंत हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इन सभी उपलब्धियों के लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। जेपी नड्डा ने विपक्ष को देश को पीछे खींचने वाली ताकत बताया और कहा कि आज देश को आगे ले जाने वालों और पीछे खींचने वालों के बीच स्पर्धा चल रही है, जहां इंडी अलायंस मोदी को रोको-रोको की रट लगाए है, वहीं हमारी स्पर्धा है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत को आगे ले जाएं। जिन लोगों ने भारत को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी आज वो भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जिन्होंने अन्याय ही अन्याय किया वो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जो परिवार से बाहर किसी की कल्पना नहीं करते थे वो अचानक देश की बात कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में पूरी की पूरी सीट लेकर आएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, अशोक वाजपेयी, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, गिरीश चंद्र यादव, संगठन मंत्री धर्मपाल, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed