फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Join live webinar of Amar Ujala with Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath and industrialists

कोरोना काल और आर्थिक चुनौतियां पर ‘अमर उजाला’ संवाद कल

Tue, 16 Jun 2020 03:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jun 2020 03:59 PM IST
सार

  • वेबिनार के माध्यम से आयोजित यह संवाद अपराह्न साढ़े चार बजे से शुरू होगा
  • मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के विभिन्न सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के सवालों का देंगे जवाब 

विज्ञापन
Join live webinar of Amar Ujala with Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath and industrialists
योगी आदित्यनाथ होंगे अमर उजाला पर लाइव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘अमर उजाला’ मंगलवार को ‘कोरोना काल और आर्थिक चुनौतियां’ विषय पर एक संवाद का आयोजन कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे संबोधित करेंगे और प्रदेश में विभिन्न सेक्टर से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। वेबिनार के माध्यम से आयोजित यह संवाद अपराह्न साढ़े चार बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में भारी उद्योग, एमएसएमई, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पोर्ट्स, कारपेट, रियल एस्टेट, फुटवियर, आभूषण, ग्लास, टेराकोटा व बर्तन उद्योग से जुड़े उद्यमी व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन


संवाद में पहले मुख्यमंत्री कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार की ओर से विभिन्न सेक्टर की मदद के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। इसके बाद उद्यमी अपने-अपने सेक्टर से संबंधित समस्याओं से जुड़े सवाल पूछेंगे, जिसका मुख्यमंत्री जवाब देंगे। कोविड-19 महामारी की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। 
विज्ञापन


लेकिन, योगी सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार, इंडस्ट्री को प्रोत्साहन, प्रवासी श्रमिकों के भोजन-राशन व आर्थिक सहायता के साथ स्क्लि मैपिंग व रोजगार को लेकर कई ठोस फैसले किए हैं। कई नीतियों में बदलाव किया है और कई फैसलों को लेकर काम चल रहा है। इसके बावजूद उद्यमियों की कई समस्याएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उद्यमियों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का मौका मिलेगा। इसके पहले औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी अमर उजाला संवाद में उद्यमियों के सवालों का जवाब दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed