फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jobs opening in handicapped school.

निशक्तजनों के स्कूलों में होंगी भर्तियां

Mon, 03 Nov 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Nov 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
jobs opening in handicapped school.

प्रदेश में निशक्तजनों के विद्यालयों व कार्यशालाओं में शीघ्र ही विभिन्न पदों पर भर्तियां होंगी। सरकार ने अरसे से खाली पड़े 28 पदों को भरने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


सेवा नियमावली न होने के कारण इन पदों पर भर्तियां नहीं हो पा रही थीं। इस कारण निशक्त बच्चों को भी काफी मुश्किलें हो रही थीं। अब सरकार ने कार्यकारी आदेश के जरिये नियुक्तियों की इजाजत दी है।
विज्ञापन


सरकार ने व्यावसायिक चिकित्सा विज्ञानी, नर्स/कंपाउंडर, मोबिलिटी अध्यापक, पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रशिक्षक ग्रेड थ्री व छात्रावास अधीक्षक के पदों को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकलांग जन विकास विभाग के सचिव अनिल कुमार सागर ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने विभाग के निदेशक को तत्काल इन पदों पर भर्तियां करने के निर्देश दिए हैं।


सचिव ने बताया कि विभाग के अंतर्गत चलने वाले विद्यालयों व कार्यशालाओं में ऐसे कई पद स्वीकृत हैं जिनकी सेवा नियमावली अभी तक नहीं बन सकी है।

इस कारण इन पदों को भरने में दिक्कत आ रही थी। ये ऐसे पद हैं जिनके न होने के कारण संस्थाओं के संचालन में भी काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार ने अब इन पदों को भरने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed