{"_id":"65e9ec3b4695d5020804e2c7","slug":"jobs-in-up-job-opportunity-for-2847-posts-of-junior-engineer-civil-know-the-last-date-of-application-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in UP: अवर अभियंता सिविल के 2847 पदों पर नौकरी का मौका, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs in UP: अवर अभियंता सिविल के 2847 पदों पर नौकरी का मौका, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि और योग्यता
Thu, 07 Mar 2024 10:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:11 PM IST
सार
Jobs in UP: यूपी में सरकार नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों में अवर अभियंता सिविल/ सहायक विकास अधिकारी के 2847 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया।
विज्ञापन
यूपी में सरकारी नौकरी के मौके।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बंपर भर्तियों के आने का सिलसिला जारी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों में अवर अभियंता सिविल/ सहायक विकास अधिकारी के 2847 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इस तरह मात्र सवा महीने में 10235 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी हो चुके हैं।
अवर अभियंता सिविल के 2847 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सात मई से सात जून तक होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 14 जून तक होंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को अलग से शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी जिस भी आरक्षण व आयु में छूट के लिए आवेदन कर रहे हैं, समय से उसका ओरिजनल प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। क्योंकि इसे आयोग में उपस्थित होने पर दिखाना होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी पूरी तरह से भरे व आवेदन सब्मिट वाले आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें। वहीं आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि आयोग ने 29 जनवरी को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 का परिणाम जारी किया गया। इसके बाद से अब तक विभिन्न विभागों में 10235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। इसे समय से पूरा करने का लक्ष्य लेकर भी आयोग काम करेगा।