फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs in power corporation.

आदेश जारी, पावर कार्पोरेशन में होंगी बंपर भर्तियां

Fri, 15 May 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 May 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Jobs in power corporation.

पावर कॉर्पोरेशन में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। लंबे समय बाद विद्युत सेवा आयोग के माध्यम से एक साथ तकनीशियन ग्रेड-2, अवर अभियंता तथा सहायक अभियंता के 1865 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


खाली पदों को भरने के लिए सरकार की हरी झंडी मिल जाने के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने इंजीनियरों के साथ-साथ ऑपरेटिंग स्टाफ की भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। तकनीशियन ग्रेड-2 के 884 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 442 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं जबकि 239 ओबीसी, 185 अनुसूचित जाति तथा 18 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। अवर अभियंता के कुल 794 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इनमें 728 इलेक्ट्रिकल तथा  66 सिविल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पद हैं आरक्षित

Jobs in power corporation.

अवर अभियंता के 398 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं जबकि 215 पद ओबीसी, 166 अनुसूचित जाति व 15 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। सहायक अभियंता के कुल 187 पदों पर भर्ती होनी है।

इनमें से 163 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर व 24 सिविल इंजीनियर के हैं। सहायक अभियंता के 95 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं जबकि 50 पद ओबीसी, 39 पद अनुसूचित जाति व तीन पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने बताया कि इन पदों के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।

17 जून तक आवेदन की औपचारिकताएं पूरी कराकर इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगले दो माह में चयन की कार्यवाही पूरी करके नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed