फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs in Police dept in UP.

UP: पुलिस में जल्द होंगी 68 हजार पदों पर भर्तियां

Fri, 25 Dec 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Dec 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Police dept in UP.

उत्तर प्रदेश पुलिस में जनबल की कमी को दूर करने की कवायद के तहत दीवान से लेकर इंस्पेक्टर तक के 31 हजार और पदों पर भर्ती करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


वहीं, सिपाहियों के 35 हजार और दरोगा के दो हजार पदों पर भर्ती होना अभी शेष है। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक की कमी को दूर करने के जिस प्रस्ताव पर सहमति बनी है, उस पर जल्द  फैसला आना है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बताया कि गृह विभाग इस प्रस्ताव का परीक्षण कर रहा है। इसके बाद इसे वित्त विभाग को भेजा जाएगा और फिर कैबिनेट की सहमति के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड भर्ती की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडा ने बताया कि 35 हजार सिपाहियों और दो हजार दरोगा पद पर भर्ती तो पहले ही तय है। अब जो कवायद हो रही है वह 31,053 पदों पर भर्ती के लिए है। यह भर्तियां विभिन्न पदों पर बल की कमी को दूर करने के लिए की जा रही हैं।

दरोगा के भरे जाएंगे 40 हजार पद

Jobs in Police dept in UP.

गौरतलब है कि जिस प्रस्ताव का परीक्षण हो रहा है उसमें हेड कांस्टेबल के 52 हजार पदों को बढ़ाकर लगभग 60 हजार (कुल 7296 पद), दरोगा के 18 हजार पदों को बढ़ाकर लगभग 40 हजार (कुल 21077 पद) और इंस्पेक्टर के पदों को बढ़ाकर पांच हजार (कुल 2740 पद) करने की बात है।

इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पिछले दिनों डीजीपी जगमोहन यादव ने गृह विभाग को भेजा था। मंशा यह थी कि कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी के मौके पर फोर्स की किल्लत को इस भर्ती से किसी हद तक दूर किया जा सके। अब चरणबद्ध तरीके से भर्ती पूरा करने की कोशिश हो सकेगी।

सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट से सहमति मिलने के फौरन बाद पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed