{"_id":"cd55ffe219510c05518f4067eca4fae8","slug":"jobs-in-lucknow-metro-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो आने से पहले मेट्रो में आई ढेरों जॉब,आपने किया आवेदन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो आने से पहले मेट्रो में आई ढेरों जॉब,आपने किया आवेदन?
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 28 May 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में असिसिटेंट जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और सिग्नलिंग), एकाउंट और अन्य करीब 80 पदों के लिए आवेदन 21 जून तक होंगे।
विज्ञापन
ये परीक्षाएं ऑनलाइन अलग अलग केंद्रों पर एक साथ होंगी। परीक्षार्थियों एलएमआरसी के निदेशक एके रस्तोगी ने बताया कि, हाल ही में एलएमआरसी की ओर से विज्ञापन कर के आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है।
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बहुत ही निष्पक्षता के साथ परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मेरठ, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा में ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों के आवेदकों को भी मिलेगा मौका
इनमें यूपी डोमेसाइल वाले परीक्षार्थियों को विशेष वरीयता दी जाएगी। सबसे पहले मेरिट यूपी डोमेसाइल वाले परीक्षार्थी के लिए बनेगी।
इसके बाद में अन्य राज्यों को तरजीह मिलेगी। उन्होंने बताया कि, अलग अलग शहरों में परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर से भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।
इस समय लखनऊ मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। शहर में मेट्रो रेल परियोजना के लिए मदर डिपो का सिविल निर्माण शुरू हो गया है। सरोजनीनगर के 32वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में इस काम की शुरूआत हुई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करीब तीन महीने पहले एलएमआरसी ने की थी। 150 करोड़ रुपये से डिपो बनाने का प्रस्ताव है।