फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs in community co ordinator.

कम्यूनिटी को-ऑर्डिनेटर में होंगी बंपर भर्तियां

Sat, 17 Jan 2015 01:31 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jobs in community co ordinator.

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कम्यूनिटी को-ऑर्डिनेटर के 1644  पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


शासन ने इन पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इन्हें 8 हजार से 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने एनआरएलएम के तहत गरीबी रेखा के नीचे जी रहे परिवारों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

इसमें केंद्र की 75 प्रतिशत और राज्य सरकार की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों में दो-दो कम्यूनिटी को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी ने शुक्रवार को इन पदों के सृजन संबंधी आदेश जारी कर दिया।

सेवा प्रदाता के जरिये इन अस्थायी पदों पर अधिकतम एक साल के लिए नियुक्ति होगी। स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed