फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job In UP: There will be big recruitment soon in the vacant posts of municipal bodies, there will be a chance

Job In UP: नगर निकायों के रिक्त पदों में जल्द होगी बड़ी भर्ती, अधिकारी के साथ लिपिक बनने का भी मौका

Mon, 18 Nov 2024 07:25 AM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Nov 2024 07:25 AM IST
सार

यूपी के नगर निकायों में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी चल रही है। इसमें से कुछ पद प्रमोशन से भरे जाने हैं तो कुछ पर सीधी भर्ती होनी है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
Job In UP: There will be big recruitment soon in the vacant posts of municipal bodies, there will be a chance
यूपी में सरकारी नौकरी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सरकार नगर निकायों में रिक्त पदों को भरने की तैयारी कर रही है। निकायों में विभिन्न संवर्ग के रिक्त 1739 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें 1120 पद सीधी भर्ती के जरिये भरे जाएंगे। जबकि 619 पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। इन पदों में अधिकारी, राजस्व, अभियंत्रण, लिपिक, लेखा, ऑडिट, उद्यान, स्वास्थ्य और पशु कल्याण संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सीधी भर्ती वाले पदों के लिए जल्द ही अधियाचन उप्र लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग के स्तर पर विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। पहले चरण में तो सिर्फ पदोन्नति कोटे के पदों को भरने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद सीधी भर्ती वाले पदों को भरने के लिए प्रस्ताव आयोगों को भेजा जाएगा। समूह क व ख के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जबकि समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक कुछ पदों पर शासन और कुछ पदों के लिए स्थानीय निकाय के स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पहले इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने पर इसे संबंधित भर्ती आयोगों को भेज दिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नति वाले ये पद हैं खाली

Job In UP: There will be big recruitment soon in the vacant posts of municipal bodies, there will be a chance
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी (1), अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 व 3, कर निर्धारण अधिकारी, अधीक्षक, अधिशासी अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (सिविल)- सहायक अभियंता (जल), अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक)-2, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, मुख्य अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-1, अधिशासी अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-4, सहायक अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-3, उप मुख्य पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-5, लेखाधिकारी-3, सहायक लेखाधिकारी-1, लेखाकार-109, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक-1, उद्यान अधिकारी-1, जोनल सेनेटरी अधिकारी-4, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-10, कार्यालय अधीक्षक-58, वरिष्ठ सहायक-32, वरिष्ठ लिपिक-35।

सीधी भर्ती से इन पदों पर होगी नियुक्ति

Job In UP: There will be big recruitment soon in the vacant posts of municipal bodies, there will be a chance
Job - फोटो : अमर उजाला

सहायक नगर आयुक्त-4, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत-152, कर निर्धारण अधिकारी-8, राजस्व निरीक्षक-50, सहायक अभियंता (सिविल)-15, अवर अभियंता (सिविल)-221, अवर अभियंता (नगर पंचायत)- 11, सहायक अभियंता (जल), अवर अभियंता (जल)-27, अवर अभियंता (जल)- 205, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, अवर अभियंता (ट्रैफिक)-1, सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)-2, अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)-21, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-2, लेखाधिकारी-4 सहायक लेखाकार-50, लेखा परीक्षक-51, उद्यान अधीक्षक-3, अभियंता पर्यावरण-1 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-64, कनिष्ठ लिपिक-19।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed