फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job fair to be held for women; four companies to offer jobs.

Lucknow News: महिलाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां देंगी नौकरियां

Mon, 07 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Job fair to be held for women; four companies to offer jobs.
लखनऊ। छात्राओं व युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजधानी में 11 सितंबर को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज के परिसर में सीधा साक्षात्कार और भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें चार प्रमुख कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और अल्मास एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड प्रतिभागियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह मेला उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार प्रदान करेगा। आईटीआई और अन्य शैक्षिक योग्यता वाली इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड हरिद्वार प्लांट के लिए 50 छात्राओं की भर्ती करेगा। इसके लिए 10वीं पास और फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन जैसे आईटीआई ट्रेड में उत्तीर्ण छात्राएं पात्र होंगी। चयनित छात्राओं को 26,450 रुपये का कुल पैकेज और लगभग 18,487 रुपये प्रतिमाह शुद्ध वेतन मिलेगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड सुमेरपुर प्लांट में ट्रेनी पद के लिए 15 महिलाओं का चयन करेगा। उन्हें 14,000 रुपये प्रतिमाह शुद्ध वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला टेलरों की भी होगी भर्ती
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ के लिए वित्तीय सलाहकार पद पर सीधा साक्षात्कार आयोजित करेगा। 12वीं पास या स्नातक महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। उन्हें 20,000 रुपये प्रतिमाह तक की आय का अवसर मिलेगा। अल्मास एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जानकीपुरम विस्तार में महिला टेलर के पदों पर भर्ती करेगा। सिलाई में दक्ष या नए अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक आयु की हो, इसमें शामिल हो सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 8,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक और तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र भी लाने होंगे। बायोडाटा भी साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 11 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ के विवेकानंद हॉल में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed