फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job fair in lucknow on 20th november

लखनऊ के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 20 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 1440 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 17 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
job fair in lucknow on 20th november
लखनऊ। लालबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 20 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें तीन कंपनियां 1440 पदों के लिए भर्तियां करेंगी। मेले में हाईस्कूल से पीजी तक के अभ्यर्थियों के पास रोजगार पाने का अवसर होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन अरुण कुमार भारती ने कहा कि अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शिवांगिनी लॉजिस्टिक पार्सल डिलवरी ब्वॉय के 140 पदों के लिए इंटर पास पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती लखनऊ के लिए करेंगी। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। इन्हें प्रतिमाह 12,500 रुपये दिया जाएगा। मेगा माइंड सॉल्यूशन बीडीई, बीआरई, टेलीकॉलर, टीम मेंबर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, टेंडर फिलर, ऑपरेटर ट्रेनी के 800 पदों के लिए हाईस्कूल से परास्नातक पास अभ्यर्थियों की लखनऊ, हरियाणा और पैन यूपी के लिए भर्ती करेगी। आयु सीमा 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए। वेतन 11 हजार रुपये होगा। इच्छापूर्ति डॉट कॉम स्टोर इंचार्ज, असिस्टेंट स्टोर डवलपमेंट मैनेजर, डिस्ट्रिक स्टोर डवलपमेंट और एरिया सेल्स के 500 पदों के लिए स्नातक पास पुरुष अभ्यर्थियों की लखनऊ के लिए भर्ती करेगा। आयु सीमा 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। वेतन 15 हजार रुपये होगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed