फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job fair for women at ITI Aliganj on the 11th.

Lucknow News: आईटीआई अलीगंज में बेटियों के लिए रोजगार मेला 11 को

Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Job fair for women at ITI Aliganj on the 11th.
आईटीआई अलीगंज
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में 11 सितंबर को विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। हीरो मोटोकॉर्प यह ड्राइव आयोजित कर रहा है। इसमें केवल महिला अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यह प्लेसमेंट ड्राइव विवेकानंद हॉल में आयोजित की जाएगी। इसमें वर्ष 2023, 2024, 2025 और 2026 की पासआउट छात्राओं को पंजीकरण का मौका दिया गया है। कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी। मासिक वेतन 26,450 रुपये होगा। कटौती के बाद इन-हैंड वेतन लगभग 18,487 रुपये मिलेगा। पीएफ, ईएसआई, कैंटीन, यूनिफॉर्म, जूते और मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी। कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड होगा।
विज्ञापन


आवेदन और योग्यता
इच्छुक छात्राएं 11 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई अलीगंज पहुंच सकती हैं। वे टेस्ट इंटरव्यू में शामिल हो सकती हैं। अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण करा सकती हैं। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और एनसीवीटी या एससीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना अनिवार्य है। अतिरिक्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन 7310747476 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed